“हिंदी उत्सव – 2024 ” (पुरस्कार वितरण समारोह) का आयोजन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय राँची द्वारा “हिंदी उत्सव – 2024 ” (हिन्दी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह ) का आयोजन राँची शहर के “द कार्निवल”, अल्कापुरी, राँची में किया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय राँची द्वारा “हिंदी उत्सव – 2024 ” (हिन्दी दिवस पुरस्कार वितरण समारोह ) का आयोजन राँची शहर के “द कार्निवल”, अल्कापुरी, राँची में किया गया। हिन्दी उत्सव कार्यक्रम में अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार, उप-अंचल प्रमुख विजय कुमार रॉय] उप-अंचल प्रमुख शशिकांत, सहायक महाप्रबंधक गण चारु सिन्हा, विभाष मिश्रा, नीरज कंधवे, रवि कुमार बुदुला, सुशांत कुमार दास और अंचल तथा क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओं के कार्यपालक गण एवं स्टाफ सदस्य अपने परिवारजनों के साथ सम्मलित हुए।

कार्यक्रम में हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत, हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं विभागों को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय राँची की “स्वयं सहायता समूह” एवं क्षेत्रीय कार्यालय राँची की “संव्यवहार के विविध माध्यम” पर प्रकाशित संदर्भ साहित्य का विमोचन किया गया । उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें यूनियन बैंक के कार्यपालकगण , मुख्य प्रबंधक गण , राँची क्षेत्र के शाखा प्रबन्धक गण के साथ स्टाफ एवं स्टाफ परिवार के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा इनकी उपस्थिति से कार्यक्रम यादगार बन गया । धन्यवाद ज्ञापन आलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख राँची ने किया तथा मंच संचालन बेबी रिंकी पुरती, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.