झारखंड में 9 DSP को IPS रैंक में प्रोन्नति, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 9 वरिष्ठ डीएसपी को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

झारखंड में 9 DSP को IPS रैंक में प्रोन्नति, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 9 वरिष्ठ डीएसपी को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की अनुशंसा के बाद गुरुवार को विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। प्रोन्नति के बाद अब ये अधिकारी आईपीएस कैडर के तहत अपनी नई जिम्मेदारियाँ संभालेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों का चयन वरिष्ठता, उत्तम सेवा रिकॉर्ड और योग्यता के आधार पर किया गया है। प्रोन्नति प्राप्त अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारी

  • शिवेंद्र — डीएसपी, मुख्यालय चाईबासा

  • राधा प्रेम किशोर — डीएसपी, विशेष शाखा

  • मुकेश कुमार महतो — पदस्थापन की प्रतीक्षा में

  • मजरूल होदा — JAP-8

  • दीपक कुमार — JAP-5 देवघर, प्रभारी समादेष्टा

  • राजेश कुमार — एडिशनल डीएसपी, झारखंड जगुआर

  • अविनाश कुमार — एडिशनल डीएसपी, JAP-2 टाटीसिलवे

  • रोशन गुडिया — एडिशनल डीएसपी, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग

  • राम सामद — एडिशनल डीएसपी, CCR

इन अधिकारियों को प्रोन्नति मिलने से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। यह कदम राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गृह विभाग के अनुसार, प्रोन्नति आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को उनके संबंधित विभागों में सूचना भेज दी गई है। जल्द ही इनकी नई पदस्थापनियों पर विचार कर आदेश जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.