Ranchi : प्रस्तावित उच्च विद्यालय सुकुरहुटू का प्रांगण कल एक प्रेरणादायी और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा। 26 जून 2025 को विद्यालय परिवार द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों की निष्ठा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों को समर्पित होगा।
Also Read : फीफा क्लब वर्ल्ड कप: निकोलस जैक्सन को दो मैचों का प्रतिबंध
यह दिन उन चेहरों की मुस्कान का दिन होगा, जिनकी आँखों में स्वप्न हैं और जिनके प्रयासों ने सफलता के सोपान को छुआ है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:
वार्षिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का मंचीय सम्मान
– सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – लोकनृत्य, गीत, कविता पाठ
– विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षकों के प्रेरक उद्बोधन
– अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की गरिमामयी सहभागिता
विद्यालय प्रशासन का मत है कि यह समारोह विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मबल और प्रेरणा का संचार करेगा तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होने के लिए प्रेरित करेगा।
प्र. प्रधानाध्यापक महोदय ने अपने संदेश में कहा कि सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, अपितु वह दीप है जो आत्मबल को आलोकित कर भविष्य की राह को प्रकाशित करता है।
समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के कर्मठ एवं समर्पित सदस्यों को सादर आमंत्रित किया है कि वे इस गौरवमयी उत्सव में सहभागिता कर विद्यार्थियों की प्रतिभा का सामूहिक अभिनंदन करें।
जहाँ सम्मान होता है, वहीं सृजन होता है।



