रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ramgarh : जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दत्तो इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, मैगजीन और

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Advertisement

Ramgarh : जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दत्तो इलाके में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से एक लोहार की दुकान और घर की आड़ में संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन तथा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण जब्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध हथियारों की आपूर्ति किन लोगों को की जाती थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

पुलिस ने बरामद हथियारों और उपकरणों को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और इसमें शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.