खबर का असर: जर्जर सड़क पर विधायक का ‘एक्शन’, मदनपुर-बुकरू-कोकदोरो सड़क निर्माण का मामला विधानसभा में गूंजा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now चार किलोमीटर की बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, छात्र-किसान और मजदूरों की बढ़ी परेशानी; विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शून्यकाल में उठाई सड़क निर्माण की मांग मुकेश रंजन Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर

खबर का असर: जर्जर सड़क पर विधायक का ‘एक्शन’, मदनपुर-बुकरू-कोकदोरो सड़क निर्माण का मामला विधानसभा में गूंजा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • चार किलोमीटर की बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, छात्र-किसान और मजदूरों की बढ़ी परेशानी; विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शून्यकाल में उठाई सड़क निर्माण की मांग

मुकेश रंजन
Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर से बुकरू भाया कोकदोरो तक करीब चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों की परेशानी अब झारखंड विधानसभा तक पहुंच गई है। सड़क की बदहाली और लंबे समय से मरम्मत नहीं होने की खबर सामने आने के बाद कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा के शून्यकाल में सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया।

खबर का असर: जर्जर सड़क पर विधायक का ‘एक्शन’, मदनपुर-बुकरू-कोकदोरो सड़क निर्माण का मामला विधानसभा में गूंजा
खबर का असर: जर्जर सड़क पर विधायक का ‘एक्शन’, मदनपुर-बुकरू-कोकदोरो सड़क निर्माण का मामला विधानसभा में गूंजा

विधायक ने 10 अगस्त 2026 को विधानसभा में इस सड़क की स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इसका सीधा असर छात्रों, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर सतह के कारण बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विधायक ने सदन से मांगा स्थायी समाधान:

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने सदन के माध्यम से सरकार से मदनपुर-बुकरू भाया कोकदोरो सड़क का निर्माण कार्य यथाशीघ्र कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।

विधायक के इस कदम से क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब बदहाल सड़क के निर्माण की दिशा में ठोस पहल होगी। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण की मांग को विधानसभा में उठाए जाने पर विधायक के प्रति आभार जताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.