सरस्वती एकेडमी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मुकेश रंजन Ranchi: सरस्वती एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोडेया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के कोऑर्डिनेटर एवं झारखंड आंदोलनकारी डॉ. रविंद्र कुमार (अधिवक्ता, झारखंड

सरस्वती एकेडमी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मुकेश रंजन
Ranchi: सरस्वती एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोडेया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के कोऑर्डिनेटर एवं झारखंड आंदोलनकारी डॉ. रविंद्र कुमार (अधिवक्ता, झारखंड हाईकोर्ट) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया।

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं अरुणिमा रूपम, अदिति एवं मुस्कान कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘तेरी है जमीं, तेरा आसमां’ सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं भारत माता की झांकी तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाट्य रूपांतरण ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों को उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं पुष्पा कुमारी, बेबी कुमारी, जेबा एवं जहनाशीन सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. रविंद्र कुमार, हरदयाल साहू, रामू साहू, लगनू महतो, काशिम अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक समारोह में शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष जयनाथ साहू, डॉ. रविंद्र कुमार, शशि कच्छप सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में अदिति, अरुणिमा रूपम, मुस्कान कुमारी, आरोही कुमारी, पायल कुमारी, प्रिशा कुमारी, आकृति लिंडा, शिरीष कच्छप, अनिका कुमारी, नैतिक राज, महक कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देश की एकता-अखंडता के संकल्प के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.