भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 से, टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 से

Ranchi। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 16 फरवरी से शुरू हो गई है। वहीं टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 फरवरी से

Advertisement

Ranchi। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 16 फरवरी से शुरू हो गई है। वहीं टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 फरवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर जाकर भौतिक रूप में लेना होगा। मैच के दिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए भौतिक रूप से टिकट अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम छह टिकट खरीद सकता है और काउंटर से टिकट लेते समय उसी व्यक्ति का फोटो पहचान पत्र जरूरी है, जिसने टिकट बुक किया है।

वहीं ऑफलाइन टिकट पश्चिमी गेट पर बने टिकट काउंटर पर 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक उपलब्ध होंगे, जिसमें चार काउंटर चालू होंगे। 23 से 27 फरवरी तक मैच के दौरान भी प्रशंसक टिकट ले सकते हैं। टिकटों की खरीद के एक काउंटर चालू होगा।

टिकटों की कीमत

ए विंग लोअर : 400 रुपये प्रतिदिन

ए विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन

बी विंग : 500 रुपये प्रतिदिन

सी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन

डी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन

अमिताभ चौधरी पवेलियन : 700 रुपये प्रतिदिन

प्रेसिडेंट एंक्लोजर : 2000 रुपये प्रतिदिन

हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक : 1500 रुपये प्रतिदिन

कॉरपोरेट लाउंज : 1200 रुपये प्रतिदिन

एमएस धोनी पवेलियन लक्जरी : 2500 रुपये प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी के साथ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *