Ranchi: एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने अपनी कायरता का परिचय देते हुए अकारण गोलाबारी शुरू कर दी है। मगर भारतीय सेना ने भी हर बार की तरह इस बार भी दुश्मन को करारा जवाब देकर जता दिया कि यह ‘नया भारत’ है, जो हर चुनौती का डटकर सामना करता है।
Also Read : जरूरत पड़ी तो जान भी देंगे, 2000 यूनिट रक्तदान को तैयार पंचायत सहायक संघ
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी एवं झारखंड मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमा उरांव ने पाकिस्तान को चेतावनी भरे शब्दों में कहा,अगर पाकिस्तान में हिम्मत है, तो सामने आकर लड़े — पीठ पीछे वार करना कायरों का काम है। भारतीय सैनिक कभी पीछे हटना नहीं जानते, वे मर्द की तरह दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं।
श्री सोमा ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि मुझे , सनातन धर्म, जनजातीय सुरक्षा मंच और हिंदू समाज की ओर से एक-एक तलवार देकर सरहद पर भेजा जाए। देश की रक्षा के लिए यदि हमारे जवानों को रक्त की आवश्यकता हो, तो हम बिना किसी संकोच के रक्तदान के लिए भी तत्पर हैं। यह समय है, जब हर भारतीय को राष्ट्ररक्षा में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत अब 1947 का कमजोर राष्ट्र नहीं, बल्कि सशक्त, सजग और निर्णायक भारत है — जो हर वार का दस गुना जवाब देना जानता है।
देश की माटी ही हमारी मां है, और उसकी रक्षा में प्राण देना गौरव की बात है,— श्री सोमा उरांव ने कहा।


