एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली। भारत ने 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को 54 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर, एशियाई रिकॉर्ड धारक शॉट पुटर तजिंदर पाल सिंह तूर और नए डिकैथलॉन चैंपियन

Advertisement

नई दिल्ली। भारत ने 12 से 16 जुलाई तक बैंकॉक में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को 54 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर, एशियाई रिकॉर्ड धारक शॉट पुटर तजिंदर पाल सिंह तूर और नए डिकैथलॉन चैंपियन तेजस्विन शंकर शामिल हैं। टीम का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की चयन समिति ने किया है।

 

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबकी नजरें तूर, श्रीशंकर और तेजस्विन पर होगा, जिन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में समाप्त हुई अंतर-राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता 3000 मीटर स्टीपलचेज़र अविनाश साबले को टीम में नामित नहीं किया गया क्योंकि यह जोड़ी अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप के लिए विदेश में प्रशिक्षण जारी रखेगी।

 

एएफआई के अनुसार, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले राष्ट्रीय शिविर का आयोजन पटियाला, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा। ओलंपियन और महिलाओं की लंबी कूद में विश्व पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज चैंपियनशिप में भारतीय दल की टीम लीडर होंगी। टीम 9 जुलाई को थाईलैंड के लिए रवाना होगी।

भारतीय टीम :

पुरुष वर्ग: राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल (400 मीटर/4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), अमोज जैकब (4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), निहाल जोएल विलियम, मिजो चाको कुरियन और मोहम्मद अनस याहिया (4×400 मीटर रिले), कृष्ण कुमार और मोहम्मद अफसल (800 मीटर), अजय कुमार सरोज और जिन्सन जॉनसन (1500 मीटर), गुलवीर सिंह (5000 मीटर/10000 मीटर), अभिषेक पाल (5000 मीटर/10000 मीटर), मोहम्मद नूरहसन और बाल किशन (3000 मीटर, स्टीपलचेज़), यशस पलाक्ष और संतोष कुमार (400 मीटर बाधा दौड़), तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), जेसविन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर और करणवीर सिंह (शॉट पुट), रोहित यादव और डीपी मनु (जेवलिन थ्रो), अक्षदीप सिंह और विकास सिंह (20 किमी रेस वॉक)।

 

महिला वर्ग: ज्योति याराजी (200 मीटर/100 मीटर बाधा दौड़), निथ्या रामराज (100 मीटर बाधा दौड़), ऐश्वर्या मिश्रा (400 मीटर/4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), चंदा और लविका शर्मा (800 मीटर), लिली दास (1500 मीटर), अंकिता (5000 मीटर), पारुल चौधरी (5000 मीटर/3000 मीटर स्टीपलचेज़), संजीवनी जाधव (10000 मीटर), प्रीति (3000 मीटर स्टीपलचेज़), पूजा और रूबीना यादव (हाई जंप), बरानिका एलंगोवन (पोल वॉल्ट), शैली सिंह और एंसी सोजन (लॉन्ग जंप), आभा खटुआ और मनप्रीत कौर (शॉट पुट), अन्नू रानी (भाला फेंक), स्वप्ना बर्मन (हेप्टाथलॉन), प्रियंका और भावना जाट (20 किमी रेस वॉक), रेजोआना मलिक हीना और ज्योतिका श्री दांडी (4×400 मीटर रिले/4×400 मीटर मिश्रित रिले), अंजलि देवी, जिस्ना मैथ्यू और सुभा वेंकटेशन (4×400)।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *