उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में खोला बिहार पवेलियन, जानें खासियत

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में एआईएम कांग्रेस 2026 के दौरान बिहार पवेलियन का उद्घाटन हुआ, जहां निवेश अवसरों, औद्योगिक क्षमता और नीतिगत प्रोत्साहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। Patna : दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) कांग्रेस 2026 में सोमवार

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में खोला बिहार पवेलियन, जानें खासियत
Advertisement
  • दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में एआईएम कांग्रेस 2026 के दौरान बिहार पवेलियन का उद्घाटन हुआ, जहां निवेश अवसरों, औद्योगिक क्षमता और नीतिगत प्रोत्साहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Patna : दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) कांग्रेस 2026 में सोमवार को बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार वैश्विक निवेशकों के सामने राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों और निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रस्तुत कर रही है।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी।

निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर

श्रेयसी सिंह ने निवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने और वैश्विक कारोबारियों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करने के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एआईएम कांग्रेस में बिहार की भागीदारी का उद्देश्य सार्थक साझेदारियां स्थापित करना और निवेशकों की रुचि को राज्य में ठोस निवेश अवसरों में बदलना है।

बिहार पवेलियन में राज्य के औद्योगिक बुनियादी ढांचे, निवेश की संभावनाओं, विभिन्न क्षेत्रों की क्षमताओं, नीतिगत प्रोत्साहनों और निवेशक-अनुकूल सुधारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां आने वाले आगंतुकों और संभावित निवेशकों को बिहार के बदलते औद्योगिक परिदृश्य तथा अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जा रही है।

इन नीतियों को किया जा रहा प्रदर्शित

पवेलियन में बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज, 2025, बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी, 2026 और बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पॉलिसी, 2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसके साथ बिहार टेक्सटाइल एंड लेदर पॉलिसी (संशोधित), 2022, बिहार टूरिज्म पॉलिसी और आईटी पॉलिसी समेत अन्य नीतियों को भी निवेशकों के सामने रखा गया है।

औद्योगिक लैंड बैंक और कनेक्टिविटी पर फोकस

पवेलियन में बिहार के लगातार विस्तारित हो रहे औद्योगिक लैंड बैंक, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर होती कनेक्टिविटी को भी प्रमुखता दी गई है। निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने वाले व्यापक नीतिगत इकोसिस्टम की जानकारी भी यहां उपलब्ध कराई जा रही है।

बिहार सरकार का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और वैश्विक कारोबारी समूहों को राज्य में मौजूद संभावनाओं से परिचित कराना और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी देना है। एआईएम कांग्रेस जैसे वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.