Ranchi : झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखण्ड सरकार का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम-2026 में भाग लेने के लिए दावोस पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इंडियन पवेलियन परिसर स्थित झारखण्ड पवेलियन का भ्रमण और निरीक्षण किया।
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम-2026 19 से 23 जनवरी तक दावोस में आयोजित किया जा रहा है। झारखण्ड की भागीदारी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, वन और जैव-आर्थिक विकास, तथा महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य राज्य को सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास के वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करना है।


