सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सरस्वती शिशु

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025
Advertisement

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

Also Read : 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए बैंक अधिकारी, कैंटीन टेंडर से जुड़ा मामला

इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे रविंद्र राय, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा। उनके साथ पूर्व पार्षद डॉक्टर सुचिता रानी राय, दीपक लोहरा, लाल अशोक नाथ शाहदेव, योगेश्वर दुबे, उमेश यादव तथा शीला सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

मुख्य अतिथि रविंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा, “भारत विश्वगुरु रहा है और योग इसकी अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का भी माध्यम है।” उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग व प्राणायाम करने की सलाह दी।

विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग और प्राणायाम बच्चों की स्मरण शक्ति, एकाग्रता और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाते हैं।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

विद्यालय के शारीरिक आचार्य – विक्रम कुमार, प्रेमी टोपनो और विवेकानंद प्रजापति ने विद्यार्थियों को ताड़ासन, उत्कटासन, पाद-हस्तासन, अर्धचक्रासन आदि आसनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने न केवल आसनों का तरीका बताया, बल्कि उनके स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी भी दी।

प्राचार्य ललन कुमार ने सभी उपस्थितों का धन्यवाद करते हुए कहा कि योग से ही एक निरोग और अनुशासित समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

कार्यक्रम में समाज के अनेक योग प्रेमी, अभिभावक और प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन और भी प्रेरणादायक बना।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *