धुर्वा में मौत की आमंत्रण! जेएन कॉलेज के पास 6 दिन से लटका है पेड़, प्रशासन मौन

Ranchi : जेएन कॉलेज धुर्वा के पास मुख्य सड़क पर पिछले 6 दिनों से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरा हुआ है। यह पेड़ न सिर्फ आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा

धुर्वा में मौत की आमंत्रण! जेएन कॉलेज के पास 6 दिन से लटका है पेड़, प्रशासन मौन
Advertisement

Ranchi : जेएन कॉलेज धुर्वा के पास मुख्य सड़क पर पिछले 6 दिनों से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरा हुआ है। यह पेड़ न सिर्फ आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि दुर्घटना को खुला न्योता दे रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि यह पेड़ एक तरफ की दुकानों को तोड़ते हुए आधी सड़क को घेर चुका है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Also Read : टाटा स्टील अधिकारी, पत्नी और दो बेटियों के फंदे से लटके मिले शव, जांच जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इस पेड़ के नीचे से गुजरना आम नागरिकों के लिए मानो मौत से जूझने जैसा हो गया है। बाइक और पैदल यात्रियों को जान हथेली पर लेकर रास्ता पार करना पड़ता है।

सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन बड़े-बड़े आयोजनों के लिए मिनटों में सड़कें साफ करवा देता है, तो आम जनता की सुरक्षा के लिए इतनी उदासीनता क्यों?

अगर जल्द ही इस पेड़ को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, तो यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *