सीएम हेमंत सोरेन को डूरंड कप 2026 के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण, रांची में 26 जुलाई से होगा आगाज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप 2026 के उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 26 जुलाई से रांची में शुरू होने जा रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट

सीएम हेमंत सोरेन को डूरंड कप 2026 के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण, रांची में 26 जुलाई से होगा आगाज
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप 2026 के उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 26 जुलाई से रांची में शुरू होने जा रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को औपचारिक निमंत्रण दिया गया।

इसी सिलसिले में सेना और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 आईबीजी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश शामिल थे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डूरंड कप 2026 की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था और उद्घाटन समारोह की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उद्घाटन समारोह एवं पहले मैच में मुख्यमंत्री की उपस्थिति का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और देश का प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसका 135वां संस्करण 26 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। इस बार रांची भी मेजबान शहरों में शामिल है, जिससे झारखंड में फुटबॉल को नई पहचान और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संभावित उपस्थिति से उद्घाटन समारोह का आकर्षण और बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.