इस्लामिक विद्वान मौलाना अख्तर हुसैन मजाहिरी का निधन, कांके क्षेत्र में शोक की लहर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : कांके पतरा टोली गांव के प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और मदरसा आलिया के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी का गुरुवार शाम 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से

इस्लामिक विद्वान मौलाना अख्तर हुसैन मजाहिरी का निधन, कांके क्षेत्र में शोक की लहर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : कांके पतरा टोली गांव के प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और मदरसा आलिया के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी का गुरुवार शाम 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पूरे कांके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read : अब देश में ही मिलेगी विदेशी शिक्षा! इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में जल्द

मौलाना मजाहिरी अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित थे। उन्होंने मदरसा आलिया पतरा टोली के विकास और उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शुक्रवार शाम 4:45 बजे उन्हें पतरा टोली कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।

उनकी विद्वत्ता और समाज सेवा के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सुरेश बैठा, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, अंजुमन इस्लामिया कांके के पदाधिकारी, जिप सदस्य हिना परवीन, हाजी हैदर अली, समनूर मंसूरी, मौलाना मंसूर सहित कई अन्य शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.