आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप डिवीजन 3 में इजराइल ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

यरुशलम। इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैंपियनशिप के ग्रुप बी के डिवीजन तीन में गुरुवार की शाम बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। यह इजराइल की महिला टीम के लिए पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी, जिसने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय एरीना

Advertisement

यरुशलम। इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैंपियनशिप के ग्रुप बी के डिवीजन तीन में गुरुवार की शाम बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। यह इजराइल की महिला टीम के लिए पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी, जिसने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय एरीना में डेब्यू किया है।

इजराइल ने इस प्रकार तीन-टीम समूह में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपने अभियान को पूरा किया, जबकि बोस्निया वर्तमान में टूर्नामेंट में 1-2 से आगे है।

सर्बिया, जो 3-0 का रिकॉर्ड रखता है और टूर्नामेंट के समापन मैच में शुक्रवार को बोस्निया का सामना करेगा, ने ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया है।

मैच के शुरू होने के केवल 49 सेंकेंड बाद ही पनीना बसोव गोल कर इजराइल को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद ओरी जिओनी ने 44वें मिनट में गोल कर स्कोर दोगुना कर दिया, लेकिन एमिना सोपोविक ने एक मिनट से भी कम समय में गोल कर स्कोर को 1-2 कर दिया। लोटेम अरमोजा और शनि कोटलर ने क्रमश: 46वें और 51वें मिनट में गोल कर इजराइल की जीत पक्की कर दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *