Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड केवल संबंधित स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य ही डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को एडमिट कार्ड अपने-अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा। काउंसिल ने स्कूलों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों में वितरण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
3 से 17 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं
जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा प्रथम पाली में होगी, जिसका समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तय है। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
इसके बाद स्कूल स्तर पर 24 फरवरी से 07 मार्च के बीच प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
-
परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तरपुस्तिका के माध्यम से होगी।
-
OMR शीट नहीं दी जाएगी।
-
MCQ प्रश्नों के उत्तर भी उत्तरपुस्तिका में ही लिखने होंगे।
मार्क्स का डिवीजन
-
30% अंक: बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न
-
50% अंक: लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
-
20% अंक: आंतरिक मूल्यांकन
परीक्षा की अवधि
-
कुल अवधि: 3 घंटे
-
समय: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें (For Schools/Principals)
-
JAC की वेबसाइट
https://jac.jharkhand.gov.in/पर जाएं। -
“Download Admit Card Secondary Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा।
-
कक्षा 10वीं परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
-
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
-
डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

