पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देगी जम्मू-कश्मीर सरकार

Jammu : जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने पीड़ितों को उनके घरों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने के लिए

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देगी जम्मू-कश्मीर सरकार
Advertisement

Jammu : जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने पीड़ितों को उनके घरों तक सम्मानजनक तरीके से पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है।

Also Read : पहलगाम हमला… दुनिया के शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने की प्रतिबद्धता दोहराई

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि निर्दाेष नागरिकों के खिलाफ बर्बर और मूर्खतापूर्ण क्रूरता का समाज में कोई स्थान नहीं है। कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती है, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2-2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 1-1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान हो गई है, जिसकी सूची निम्न है-

1. सुशील नैथ्याल निवासी इंदौर

2. सैयद आदिल हुसैन शाह निवासी हापटनार्ड तहसील पहलगाम

3. हेमन्त सुहास जोशी निवासी तामी मुंबई

4. विनय नरवाल निवासी करनाल हरियाणा

5. अतुल श्रीकांत मोनी निवासी डेनियल क्रॉस रोड पश्चिम सम्राट होटल ठाकुरवाड़ी डोंबली के पास पश्चिम,

6. नीरज उधवानी निवासी उत्तराखंड

7. बिटन अधिकारी निवासी विष्णु कोलकाता

8. सुदीप न्यूपाने निवासी बटवाल रोपंडी नेपाल

9. शुभम द्विवेदी निवासी श्याम नगर कानपुर शहर उत्तर प्रदेश

10. प्रशांत कुमार सत्पथी निवासी मलेश्वर ओडिशा

11. मनीष रंजन (आबकारी निरीक्षक) निवासी बिहार

12. एन.रामचंद्र निवासी कोच्चि केरल

13. संजय लक्ष्मण लाली निवासी ठाणे मुंबई

14. दिनेश अग्रवाल निवासी चंडीगढ़

15. समीर गुहार निवासी कोलकाता

16. दिलीप दासाली निवासी पंवील मुम्बई

17. जे सचचंद्र मोली निवासी पांडोरंगुरम, विशाखापत्तनम

18. मधुसूदन सोमिसेट्टी निवासी बेंगलुरु

19. संतोष जागड़ा निवासी पुणे महाराष्ट्र

20. मंजू नाथ राव निवासी कर्नाटक

21. कस्तुबा गनवोटेत्र निवासी पुणे महाराष्ट्र

22. भारत भूषण निवासी सुंदर नागा बेंगलुरु

23. सुमित परमार निवासी भावनगर गुजरात

24. यतेश परमार निवासी भावनगर गुजरात

25. टेगेहेलिंग (एयरफोर्स का कर्मचारी) निवासी जिरो अरूणाचल प्रदेश

26. शैलेशभाई एच. हिम्मतभाई कलाथिया निवासी सूरत गुजरात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *