बेटी की शादी के लिए रखे गहने और एक लाख रुपये चोरी, महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा

साठी थाना क्षेत्र की पुरराहा पंचायत के मूसहरवा गांव के वार्ड नंबर-4 में बुधवार को चोरी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पश्चिम चंपारण: साठी थाना क्षेत्र की पुरराहा पंचायत के मूसहरवा गांव के वार्ड नंबर-4 में बुधवार को चोरी की घटना

शादी से पहले घर में घुसी महिला
  • साठी थाना क्षेत्र की पुरराहा पंचायत के मूसहरवा गांव के वार्ड नंबर-4 में बुधवार को चोरी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

पश्चिम चंपारण: साठी थाना क्षेत्र की पुरराहा पंचायत के मूसहरवा गांव के वार्ड नंबर-4 में बुधवार को चोरी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। किशोर यादव, पिता चोकट यादव के घर से उनकी बेटी की शादी के लिए लंबे समय से जमा किए गए गहने और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला कथित तौर पर किशोर यादव के घर में घुसी। घर के कमरे में रखे ट्रंक को खोलकर उसने उसमें रखे शादी के गहने और नकदी निकाल ली। इसके बाद वह सामान लेकर घर से बाहर निकलकर भागने लगी।

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ गई। लोगों ने उसका पीछा किया और मूसहरवा चौक के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण महिला को वापस गृहस्वामी के घर लेकर पहुंचे।

वहां पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर चोरी की बात स्वीकार की। आरोप है कि चोरी किए गए गहने और रुपये उसने किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिए थे। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति बाइक से सामान लेकर मौके से फरार हो गया।

नरकटियागंज के स्वर्ण कारोबारी से भी पूछताछ

पुरराहा पंचायत के मुखिया प्रभात बैठा के अनुसार, पकड़ी गई महिला को पेशेवर चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि चोरी किए गए गहने नरकटियागंज के एक स्वर्ण कारोबारी के यहां दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने संबंधित कारोबारी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

ग्रामीणों की सूचना मिलने पर साठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी के गहने और नकदी बरामद करने के अलावा महिला के साथ शामिल बताए जा रहे दूसरे व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पकड़ी गई महिला खैरपोखरा, बिशुनपुरवा, थाना सेमरा की रहने वाली बताई जा रही है।

बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार ने बेटी की शादी के लिए काफी समय से धीरे-धीरे गहने और पैसे जमा किए थे और इन्हें घर में सुरक्षित रखा था। शादी से कुछ समय पहले ही सामान चोरी हो जाने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल साठी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी गए गहनों व नकदी की बरामदगी के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.