झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुठभेड़ में ढेर

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के काश और बंशी खुर्द जंगलों के बीच हुई, जिसमें टीएसपीसी का इनामी नक्सली

झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुठभेड़ में ढेर
Advertisement

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के काश और बंशी खुर्द जंगलों के बीच हुई, जिसमें टीएसपीसी का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। मुखदेव पर सरकार द्वारा ₹5 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सली के पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है।

बताया गया कि जिस टीएसपीसी दस्ता से यह मुठभेड़ हुई, वही दस्ते ने 3 सितंबर की रात दो पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी।

इस अभियान के तहत 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत की तलाश की जा रही थी। सर्च ऑपरेशन में कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस की टीमों को लगाया गया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने मनातू के जंगलों में प्रवेश किया, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुखदेव मारा गया।

पुलिस की ओर से इलाके में तलाशी अभियान जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *