झारखंड Weather Alert: 29 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा

झारखंड में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा की चेतावनी दी है। Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में

झारखंड Weather Alert: 29 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा
  • झारखंड में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा की चेतावनी दी है।

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

29 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त को उत्तर-पूर्वी झारखंड के दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा आसपास के धनबाद तथा दक्षिण-पूर्वी जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

30 और 31 अगस्त को कई जिलों में अलर्ट

30 अगस्त को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में मौसम खराब रह सकता है।

धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा के साथ दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी 31 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

1 सितंबर को रांची और खूंटी में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। संबंधित क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

डुमरिया में सबसे अधिक 74.2 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक 74.2 मिलीमीटर बारिश पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

रांची समेत अन्य शहरों का तापमान

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बोकारो में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.