Jharkhand Weather: मानसून की बारिश सामान्य के करीब, भारी बारिश से राहत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Jharkhand में 1 जून से 2 सितंबर तक 818.4 mm बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य 815.6 mm के करीब है। निम्न दबाव के मध्य प्रदेश बढ़ने से भारी बारिश घटने के आसार हैं। Ranchi :

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • Jharkhand में 1 जून से 2 सितंबर तक 818.4 mm बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य 815.6 mm के करीब है। निम्न दबाव के मध्य प्रदेश बढ़ने से भारी बारिश घटने के आसार हैं।

Ranchi : झारखंड में इस मानसून सीजन बारिश अब सामान्य के करीब पहुंच गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 2 सितंबर तक राज्य में 815.6 मिलीमीटर के सामान्य औसत के मुकाबले 818.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस तरह राज्य में अब तक करीब सामान्य बारिश हुई है।

वहीं, झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव में कमी आने के कारण आने वाले दिनों में राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

कांके में 220 mm बारिश रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 220 मिलीमीटर बारिश रांची के कांके में दर्ज की गई। राजधानी रांची में 40.1 मिलीमीटर और बोकारो में 53.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

इस दौरान राज्य के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई। नाला में 202.6 मिलीमीटर, जामताड़ा में 136.8 मिलीमीटर, तिलैया डीवीसी में 128.4 मिलीमीटर, तिलैया में 118 मिलीमीटर, फतेहपुर में 110.4 मिलीमीटर, करमाटांड़ में 107.2 मिलीमीटर और नारायणपुर में 100.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा बगोदर में 94.6 मिलीमीटर, नीमडीह में 91.2 मिलीमीटर, भुरकुंडा में 91 मिलीमीटर, गिरिडीह में 86 मिलीमीटर, सरिया में 82.6 मिलीमीटर, सिकटिया में 80.4 मिलीमीटर, चंद्रपुरा में 79 मिलीमीटर, कोनेर में 78.2 मिलीमीटर, जमुआ में 77.4 मिलीमीटर और नंदाडीह में 75.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

दारीसाई सबसे गर्म, कांके सबसे ठंडा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान दारीसाई में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान रांची के कांके में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बुधवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के बाद मौसम सुहाना बना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम 28.7 और न्यूनतम 25 डिग्री, डालटनगंज में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 24.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 27 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश की ओर बढ़ा निम्न दबाव

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ गया है। इसके प्रभाव में कमी आने के साथ राज्य में आने वाले दिनों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.