लुक आउट नोटिस से पकड़ाया झारखंड का इनामी अपराधी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now East Singhbhum : झारखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले की पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक कुख्यात इनामी अपराधी निशार हसन उर्फ नीशु को दिल्ली के इंदिरा गांधी

लुक आउट नोटिस से पकड़ाया झारखंड का इनामी अपराधी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

East Singhbhum : झारखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले की पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक कुख्यात इनामी अपराधी निशार हसन उर्फ नीशु को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। निशार की गिरफ्तारी से झारखंड के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

Also Read : हथियारबंद हमलावरों ने 6 वाहन जलाए

पुलिस के अनुसार, निशार हसन अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उस पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी और अवैध वसूली जैसे 12 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि नगर डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गृह मंत्रालय के माध्यम से निशार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया। जैसे ही वह बहरीन से भारत लौटा, उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान पकड़ लिया गया।

निशार हसन बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क का निवासी है। वह पूर्व में भी चोरी, हत्या, बमबारी, फायरिंग और रंगदारी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह पुनः अमरनाथ गिरोह को सक्रिय करने में जुटा था और जमशेदपुर में अपराध का नेटवर्क तैयार कर रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह विदेश में रहते हुए भी अपने गिरोह के संपर्क में था और मोबाइल के जरिए अपराधियों को निर्देश दे रहा था। इसी दौरान उसने वैकुंठनगर के राजा सिंह की हत्या करवाई और आशुतोष ओझा उर्फ आशु पर जानलेवा हमला कराया। साथ ही मानगो और जुगसलाई क्षेत्र में जमीन कारोबारियों से अवैध वसूली भी कर रहा था।

पिछला बड़ा मामला:
27 अगस्त 2023 को मानगो थाना क्षेत्र में पवन यादव की हत्या में निशार मुख्य आरोपी था। इस मामले में नौ अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन निशार फरार हो गया था और बहरीन भाग गया था।

अब पुलिस की इस तकनीकी सफलता से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्रवाई की नई मिसाल कायम हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.