जस्टिस दीपांकर दत्ता ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस दीपांकर दत्ता को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। जस्टिस दत्ता

Advertisement

नई दिल्ली। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस दीपांकर दत्ता को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।

जस्टिस दत्ता की नियुक्ति की अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी हुई थी। उनके नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 सितंबर को की थी। जस्टिस दत्ता को अप्रैल 2020 में बाम्बे हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। 1965 में जन्मे जस्टिस दत्ता ने 1989 में कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री लेकर उसी साल बतौर वकील एनरोलमेंट कराया था। 22 जून 2006 को उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट में स्थायी जज नियुक्त किया गया। जस्टिस दत्ता के शपथ ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 28 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *