झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में कल्पना सोरेन ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। उनके आगमन पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में कल्पना सोरेन ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। उनके आगमन पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रोड शो के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और “झामुमो ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। कल्पना सोरेन के काफिले के गुजरने पर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास की रक्षा के लिए जनता को एकजुट होकर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जीत दिवंगत नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *