कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को घाटशिला पहुंचीं। उन्होंने गालूडीह आंचलिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों शामिल हुए। इस दौरान

कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को घाटशिला पहुंचीं। उन्होंने गालूडीह आंचलिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों शामिल हुए।

इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी मतदाताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने मौजूद लोगों से पुत्र सोमेश सोरेन को आशीर्वाद देने की अपील की। इस पर कल्पना सोरेन ने 11 नवंबर को जनता को रामदास सोरेन के सपनाें को साकार करना होगा।

उन्‍होंने मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि झामुमो की सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे विकास और स्वाभिमान के इस संघर्ष में झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान भिलाईपहाड़ी गांव के युवा कलाकार सूरज चालक ने कल्पना सोरेन को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हस्तनिर्मित तस्वीर भेंट की। सूरज चालक ने बताया कि उन्होंने यह चित्र दिशोम गुरु के निधन के बाद उनकी स्मृति में बनाया था और आज उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंपकर उन्‍हें गर्व महसूस हाे रहा है। उन्होंने कहा कि यह चित्र सिर्फ गुरुजी की याद में नहीं, बल्कि उस आत्मा को श्रद्धांजलि है जिसने झारखंड को उसकी पहचान और अधिकारों की लड़ाई सिखाई।

सभा में विधायक संजीव सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत सहित कई स्थानीय नेता सहित अन्‍य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *