कांके चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: प्रतिभा, परिश्रम और प्रेरणा का मेल

Ranchi : ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कांके चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के

कांके चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: प्रतिभा, परिश्रम और प्रेरणा का मेल
Advertisement

Ranchi : ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कांके चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के प्रमुख श्री अनिल मुण्डा ने की। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण तथा खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई—

– प्रवेश शुल्क: सभी टीमों द्वारा प्रवेश शुल्क का अग्रिम भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। इसका विधिवत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

– जिम्मेदारियों का निर्धारण: आयोजन में सम्मिलित प्रत्येक सदस्य को उसकी भूमिका और दायित्व से भलीभांति अवगत कराया गया, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

– कोर समिति का गठन: कोर समिति के सदस्यों को वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

– गणमान्य अतिथियों का आमंत्रण: बैठक के दौरान मुख्य संरक्षक श्री राम कुमार दीपक ने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए झारखंड की माननीय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को, तथा समापन समारोह (फाइनल मैच) के लिए राज्यपाल महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, दोनों ही अतिथियों से अभी तक अंतिम स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:

  • उपाध्यक्ष: शिव कुमार संतोषी, सतीश कुमार महतो
  • सचिव: आलोक कुमार
  • उपसचिव: निशांत राज
  • कोषाध्यक्ष: राकेश कुमार सिन्हा
  • उपकोषाध्यक्ष: प्रवण रजक

विशिष्ट सदस्य: दशरथ महतो, रुपलाल महतो, रोनित सिन्हा, महेन्द्र महतो, अशोक मुण्डा, अमित मुण्डा सहित सैकड़ों स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे।

कांके चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 केवल एक खेल प्रतियोगिता भर नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को उभारने, सामाजिक एकता को मजबूत करने, तथा अनुशासन, सौहार्द व समर्पण की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में अत्यधिक उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण व्याप्त है, और सभी की निगाहें इस ऐतिहासिक आयोजन की ओर टिकी हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.