कांके को मिला चिकित्सा क्रांति का तोहफा: डॉ. शम्भु अस्पताल का भव्य शुभारंभ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : कांकेवासियों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए केयर सेंटर (डॉ. शम्भु अस्पताल) की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

कांके को मिला चिकित्सा क्रांति का तोहफा: डॉ. शम्भु अस्पताल का भव्य शुभारंभ
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : कांकेवासियों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए केयर सेंटर (डॉ. शम्भु अस्पताल) की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अस्पताल कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत रहेगा।

कांके को मिला चिकित्सा क्रांति का तोहफा: डॉ. शम्भु अस्पताल का भव्य शुभारंभ
कांके को मिला चिकित्सा क्रांति का तोहफा: डॉ. शम्भु अस्पताल का भव्य शुभारंभ

Also Read : रांची के जंगल में बाघ की दहशत, तीन मवेशियों को बनाया शिकार

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. शम्भु प्रसाद सिंह ने की, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी रंगनाथ राम ने रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. कुमारी आभा, स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

डॉ. शम्भु अस्पताल का उद्देश्य सभी वर्गों को सस्ती, सुलभ और सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा देना है। उद्घाटन के साथ ही यह संकल्प लिया गया कि अब चिकित्सा सेवा विशेषाधिकार नहीं, सामाजिक अधिकार होगी।

उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ:

  • नि:शुल्क ओपीडी परामर्श सेवा
  • रियायती दरों पर लैब जांच, एक्स-रे और ईसीजी
  • आयुष्मान भारत और राज्यकर्मी बीमा योजना की मान्यता
  • प्रत्येक दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति
  • 24×7 आपातकालीन सेवा की सुविधा

विशेषज्ञों की टीम में शामिल हैं:

  • डॉ. शम्भु प्रसाद सिंह – जनरल फिजीशियन
  • डॉ. कुमारी आभा – स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. मनीष – दंत चिकित्सक

डॉ. शम्भु प्रसाद सिंह ने कहा, “यह अस्पताल समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाने का प्रयास है। हमारी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।”
वहीं, डॉ. कुमारी आभा ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिला स्वास्थ्य और ग्रामीण अंचलों तक चिकित्सा सुविधा को मजबूत करना है।”

इस अवसर पर डॉ. मनीषा कुमारी सिंह, डॉ. कुमारी शर्मा, हिरालाल तिर्की, सत्येंद्र कुमार, हेमंत, शशिभूषण सिंह समेत कई चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह ने सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य मिशन की एक नई मिसाल पेश की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.