केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 7 सितंबर से, 15 सितंबर से उड़ानें शुरू

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी। यूसीएडीए 7 सितंबर से पहली बुकिंग विंडो खोलने की तैयारी में है और टिकट चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे। Dehradun : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 7 सितंबर से, 15 सितंबर से उड़ानें शुरू
  • केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी। यूसीएडीए 7 सितंबर से पहली बुकिंग विंडो खोलने की तैयारी में है और टिकट चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे।

Dehradun : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पहली टिकट बुकिंग विंडो 7 सितंबर से खोलने की तैयारी है।

यूसीएडीए के अनुसार, टिकटों की कालाबाजारी रोकने और बुकिंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए दूसरे चरण में टिकट 15-15 दिन की अवधि के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने हेली ऑपरेटरों के साथ आवश्यक बैठकें भी की हैं।

इसके अलावा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और मौसम विभाग के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

मौसम और सुरक्षा के आधार पर होगा संचालन

यूसीएडीए ने कहा कि हेली सेवा का संचालन मौसम की स्थिति, सुरक्षा मानकों और डीजीसीए की अनुमति के अनुरूप ही किया जाएगा।

प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं से केवल अधिकृत माध्यम से टिकट बुक करने की अपील की है। केदारनाथ शटल सेवा के लिए heliyatra.irctc.co.in और बद्रीनाथ शटल सेवा के लिए helitaxii.com का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं को अनधिकृत एजेंटों और बिचौलियों से टिकट नहीं खरीदने की सलाह दी गई है।

पहले चरण में 67 हजार श्रद्धालुओं ने ली सेवा

चारधाम यात्रा के पहले चरण में गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी स्थित हेलीपैड से आठ हेली ऑपरेटरों के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं संचालित की गई थीं।

इस दौरान करीब 67 हजार श्रद्धालुओं ने हेली सेवा का लाभ उठाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.