WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Khunti : जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस व्यक्ति को मृत समझकर परिवार वालों ने दफना दिया था, वह करीब एक सप्ताह बाद जिंदा घर लौट आया।
जानकारी के अनुसार, विश्राम मुंडा 6 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसी बीच 11 मई को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। परिजनों ने शव की पहचान विश्राम मुंडा के रूप में कर ली और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब करीब एक सप्ताह बाद विश्राम मुंडा अचानक अपनी बेटी के घर पहुंच गए। उन्हें जीवित देखकर परिवार के लोग और ग्रामीण हैरान रह गए।
विश्राम मुंडा ने बताया कि वह बिना किसी को बताए Ramgarh चले गए थे।
इधर, अब पुलिस उस अज्ञात शव की पहचान करने और मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



