गोरहर में चला कानूनी जागरूकता अभियान

Barkatha : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हजारीबाग के बैनर तले पीएलबी नवीन पांडेय के द्वारा थाना क्षेत्र के गोरहर ग्राम में डोर टू डोर कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत घरेलू हिंसा, महिला

गोरहर में चला कानूनी जागरूकता अभियान
Advertisement

Barkatha : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हजारीबाग के बैनर तले पीएलबी नवीन पांडेय के द्वारा थाना क्षेत्र के गोरहर ग्राम में डोर टू डोर कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, लोक अदालत मध्यस्ता, सरकार द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा में रोजगार गारंटी योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में नवीन पांडेय के द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया और महिलाओं से संबंधित कानून तथा उक्त कानून के विषय में पत्रिकाएं भी बांटी गई।

पीएलभी ने बताया कि 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान सभी जिलों में डोर टू डोर चलाया जा रहा है तथा हजारीबाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव खुराना के नेतृत्व में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.