पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित मैती प्रशिक्षण केंद्र से हुआ है देश के विभिन्न कंपनियों में चयन

बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित खनन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के तीन मेधावी बच्चों का चयन देश की सबसे प्रीमियम इंस्टीट्यूट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर में हुआ है। इन तीनों बच्चों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के रचनात्मक शिक्षा केंद्र

Advertisement

बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित खनन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के तीन मेधावी बच्चों का चयन देश की सबसे प्रीमियम इंस्टीट्यूट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर में हुआ है। इन तीनों बच्चों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के रचनात्मक शिक्षा केंद्र में हुआ है जहां ये बच्चे अगले 3 महीने तक नई प्रौद्योगिकी, कटिंग एज टेक्नोलॉजी और अनुसंधान जैसे विषयों के बारे में अध्ययन करेंगे। ये तीनों बच्चे परियोजना प्रभावित सीकरी और केरेडारी गांव से हैं। चयनित प्रतिभावान बच्चों में डब्ल्यू कुमार पासवान, रंजन राणा और शशि कुमार पासवान हैं जिन्हें आईआईटी गांधीनगर जैसे संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित मैती प्रशिक्षण केंद्र से कई बच्चों का चयन देश की विभिन्न कंपनियों में हुआ है जहां वह सफलतापूर्वक रोजगार कर रहे हैं। इस खास मौके पर भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना विभाग के महाप्रबंधक श्री पंकज ध्यानी ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और खुशी जाहिर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर उप महाप्रबंधक एस.के. सेनापति एवं श्री मंजुनाथ भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.