कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा: चलते वाहन का चक्का निकलने से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चलती स्कॉर्पियो का अचानक चक्का निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा: चलते वाहन का चक्का निकलने से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, पांच घायल
Advertisement

Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चलती स्कॉर्पियो का अचानक चक्का निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फुलवरिया निवासी फुलिया बिरहोर का परिवार चतरा में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर देर रात स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। इसी दौरान चाराडीह के पास वाहन का एक चक्का अचानक निकल गया। चक्का निकलते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार जारी है।

हादसे में घायल होने वालों की पहचान सविता बिरहोर (15), देवेंद्र बिरहोर (35), मुनियता बिरहोरनी (20), अनिता बिरहोरनी (40) तथा फुलिया बिरहोरनी (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.