भांजे के प्रेम में मामी ने की पति की हत्या, घर में ही दफनाया शव

Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने भांजे से अवैध संबंध के चलते अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही

भांजे के प्रेम में मामी ने की पति की हत्या, घर में ही दफनाया शव
Advertisement

Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने भांजे से अवैध संबंध के चलते अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार को शव को जमीन से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सुरेश हांसदा के रूप में हुई है, जो टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत अंतर्गत तिलैयटांड़ गांव का रहने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह बीते 10 दिनों से लापता था।

सुरेश अपनी पत्नी सुरजी देवी, 13 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ रहता था। परिवार और ग्रामीणों को तब शक हुआ जब उसकी चाची की मौत हो गई और वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। जब पत्नी से सवाल किया गया तो वह टालमटोल करने लगी।

जांच में सामने आया कि सुरजी देवी का अपने भांजे से प्रेम प्रसंग था। इसी कारण उसने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना कर ऊपर मिट्टी का चबूतरा बना दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के एक कमरे का ताला खुलवाया, जहां मिट्टी का ढेर देखकर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई की गई और शव बरामद किया गया।

धनबाद मुख्यालय-2 के डीएसपी धीरेंद्र नारायण ने बताया कि पत्नी सुरजी देवी ने अपने पति की हत्या करने की बात कबूल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.