विवाहिता ने देवर और दो अज्ञात महिलाओं पर लगाया मारपीट का आरोप

मुुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र निवासी विवाहिता ने देवर और दो अज्ञात महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने देवर सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना गलशहीद असालतपुरा दो कुओं वाली मस्जिद निवासी शबाना

Advertisement

मुुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र निवासी विवाहिता ने देवर और दो अज्ञात महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने देवर सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

थाना गलशहीद असालतपुरा दो कुओं वाली मस्जिद निवासी शबाना पत्नी अफसर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका देवर रंजिश रखता है। आरोप लगाया कि रविवार शाम देवर अजमत अली दो महिलाओं के साथ उसके घर आया। आरोपित देवर ने शबाना को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आई दोनों महिलाओं ने पिटाई कर दी। इसमें शबाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। एसओ गलशहीद लखपत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपच अजमत अली और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *