लातेहार में कार की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी घायल, बेटी को भी लगी चोट

मंगलवार सुबह लातेहार में एक सड़क हादसे में नगर पंचायत का सफाई कर्मी घायल हो गया। हादसे में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान 33 वर्षीय रामेश्वर उरांव के रूप में हुई है।
सड़क हादसे में नगर पंचायत का सफाई कर्मी घायल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

लातेहार: मंगलवार सुबह लातेहार में एक सड़क हादसे में नगर पंचायत का सफाई कर्मी घायल हो गया। हादसे में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान 33 वर्षीय रामेश्वर उरांव के रूप में हुई है। वह चंदवा प्रखंड के बनहरदी पंचायत का रहने वाला है। हादसे में उसके साथ मौजूद बेटी को भी चोट लगी है।

बेटी को बस चढ़ाने जा रहा था रामेश्वर

बताया गया कि रामेश्वर उरांव मंगलवार सुबह अपनी मोपेड से बेटी को बस में बैठाने के लिए बनहरदी से लातेहार की ओर निकला था। बेटी को बस में बैठाने के बाद उसे नगर पंचायत कार्यालय जाना था। इसी दौरान दूध फैक्ट्री के पास सामने से आ रही एक कार ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रामेश्वर और उसकी बेटी सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल ले गई। अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है। रामेश्वर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बेटी को आंशिक चोट लगी है।

दोनों वाहन पुलिस ने किए जब्त

हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं रामेश्वर की मोपेड को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और मोपेड को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read: धनबाद में प्रिंस खान के परिवार में दरार? गिरफ्तार भाई बंटी खान ने पूछताछ में लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.