पेपर लीक मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। साथ ही कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है।

पेपर लीक मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। साथ ही कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं, इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पेपर लीक गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की जा रही है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने साफ कर दिया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मैट्रिक पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई तेज हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेपर लीक के तार कोडरमा से जुड़े पाए गए हैं और कोडरमा से ही कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, इस पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है। बरामद डिजिटल डिवाइस से कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

डीजीपी अनुराग ने कहा कि जांच के दौरान झारखंड पुलिस को एक नई बात पता चल रही है कि कुछ लोग इंटरनेट और यूट्यूब पर पुराने प्रश्नपत्र अपलोड कर अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी राज्य के मासूम बच्चों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो झारखंड पुलिस उसे सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि इस पेपर लीक के नेक्सस में शामिल किसी भी अधिकारी, शिक्षक और छात्र को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार मामले पर कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.