अब JEE Main से IIM का रास्ता भी खुला, 12वीं के बाद मिलेगा सीधे एडमिशन

Ranchi : इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब करियर के विकल्प पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गए हैं। अब केवल IIT ही नहीं, बल्कि देश के कई भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) भी 12वीं के बाद स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश

अब JEE Main से IIM का रास्ता भी खुला, 12वीं के बाद मिलेगा सीधे एडमिशन

Ranchi : इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब करियर के विकल्प पहले से कहीं अधिक व्यापक हो गए हैं। अब केवल IIT ही नहीं, बल्कि देश के कई भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) भी 12वीं के बाद स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई कार्यक्रमों में JEE Main और JEE Advanced के स्कोर के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है।

पहले IIM में प्रवेश केवल स्नातक के बाद CAT के माध्यम से होता था, लेकिन अब कई IIM ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, डिजिटल बिजनेस और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में तीन और चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।

IIM मुंबई

BS in Digital Science and Business Management कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।

चयन JEE Main Paper-1 के स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अंतिम मेरिट में 70 प्रतिशत वेटेज JEE Main और 30 प्रतिशत इंटरव्यू को दिया जाएगा।

IIM लखनऊ

BS in AI and Business Analytics कार्यक्रम में केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Advanced क्वालिफाई किया हो। आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।

IIM संबलपुर

BS in Data Science and Artificial Intelligence कार्यक्रम के लिए PCM के साथ 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। चयन JEE Main प्रतिशतांक और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

तीन वर्ष पूरा करने पर BSc तथा चार वर्ष पूरा करने पर BS (Honours) की डिग्री प्रदान की जाएगी।

IIM बेंगलुरु

BBA in Digital Business and Entrepreneurship कार्यक्रम में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकाय के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश JEE Main, CUET UG या IIMB प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

IIM कोझिकोड

Bachelor of Management Studies (BMS) कार्यक्रम में सामान्यतः एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। हालांकि, JEE Main में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू का अवसर मिलेगा।

मल्टीपल एग्जिट और स्कॉलरशिप की सुविधा

इन स्नातक कार्यक्रमों में मल्टीपल एग्जिट विकल्प उपलब्ध है। एक या दो वर्ष पूरा करने पर सर्टिफिकेट या डिप्लोमा, जबकि चार वर्ष पूरा करने पर ऑनर्स डिग्री प्रदान की जाएगी।

अधिकांश कार्यक्रमों में तीसरे वर्ष से कॉर्पोरेट इंटर्नशिप अनिवार्य होगी। इसके अलावा छात्रों को मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप, सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

अन्य संस्थानों में भी अवसर

इसके अलावा IIM इंदौर, IIM रोहतक, IIM जम्मू और IIM बोधगया पहले से ही 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) संचालित कर रहे हैं।

वहीं IIIT हैदराबाद, BITS पिलानी और NMIMS जैसे संस्थानों में भी JEE Main या संबंधित प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले का अवसर उपलब्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.