एनटीपीसी ने विस्थापित परिवारों के बीच घरेलू सामान का किया गया वितरण

बड़कागांव। NTPC पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ की ओर से आरएनआर कॉलोनी ढेंगा में रह रहे विस्थापित परिवारों को घरेलू सामान वितरित किया गया। यह सामान पकरी बरवाडीह परियोजना की नैगमिक सामाजिक विभाग के सहयोग से जागृति महिला संघ

विस्थापित परिवारों के बीच घरेलू
Advertisement

बड़कागांव। NTPC पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ की ओर से आरएनआर कॉलोनी ढेंगा में रह रहे विस्थापित परिवारों को घरेलू सामान वितरित किया गया। यह सामान पकरी बरवाडीह परियोजना की नैगमिक सामाजिक विभाग के सहयोग से जागृति महिला संघ की अध्यक्षता ज्योति जलोटा ने 25 विस्थापित परिवारों को बर्तन, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान मुहैया कराया। घरेलू सामान को पाकर वहां रह रहे विस्थापित परिवारों के सदस्य काफी खुश दिखाई दिए और एनटीपीसी को धन्यवाद कहा।

इसे भी पढ़ें : – 24 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश की संभावना

इस मौके पर मुख्य अतिथि ज्योति जलोटा ने विस्थापित परिवारों की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आपके कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के लिए जल्द ही कम उठाए जाएंगे। आपको बता दें कि विस्थापित परिवारों के पुनर विकास एवं उत्थान के लिए एनटीपीसी प्रतिबद्ध है एवं चरणबद्ध तरीके से परियोजना के द्वारा एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे विस्थापित परिवारों को किसी भी तरह की समस्याएं ना हो।

परियोजना के द्वारा इससे कुछ दिन पहले ही फ्रिज और सीलिंग फैन विस्थापित परिवारों को दिया गया था। इस बेहद खास मौके पर मुख्य अतिथि जागृति महिला संघ की अध्यक्षा ज्योति जलोटा, महिला संघ की सदस्य राखी गुप्ता के अलावा अजीत कुमार, डीजीएम (सीएसआर एंड आरआर), एसके सेनापति, डीजीएम (सीएसआर एंड आरआर) राज किशोर महतो, डीजीएम (सीएसआर एंड आरआर) संतोष कुमार सीनियर मैनेजर (आर एंड आर) रिचा नंदा एग्जीक्यूटिव, रजनीश कुमार, एग्जीक्यूटिव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *