एनटीपीसी ने 22 बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भेजा रांची

बड़कागांव। एनटीपीसी (NTPC) पकरी बरवाडीह के द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों के 22 बच्चों को कौशल विकास की प्रशिक्षण दिलाने के लिए राजधानी रांची स्थित झारखंड टूल रूम भेजा गया। ये बच्चे जुगरा, अराअहरा, चेपा कलां, उपरडाड़ी और पकरी बरवाडीह से हैं जिन्हें सभी सुविधाओं से

Advertisement

बड़कागांव। एनटीपीसी (NTPC) पकरी बरवाडीह के द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों के 22 बच्चों को कौशल विकास की प्रशिक्षण दिलाने के लिए राजधानी रांची स्थित झारखंड टूल रूम भेजा गया। ये बच्चे जुगरा, अराअहरा, चेपा कलां, उपरडाड़ी और पकरी बरवाडीह से हैं जिन्हें सभी सुविधाओं से लैस 1 साल की आवासीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। ये बच्चे अपनी रूचि के अनुसार मैकेनिक (Mechanic) , वेल्डिंग और अन्य कोर्सों में प्रशिक्षण ले पाएंगे ।

https://pratahnewz.com/two-weeks-long-cleanliness-fortnight-ends-in-ecl/amp/

जिससे उन्हें आगे चलकर रोजगार की संभावनाएं मिलेगी।  इससे पहले भी एनटीपीसी (NTPC) पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा परियोजना प्रभावित गांव के 57 बच्चों को 2 बैच में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन सभी प्रशिक्षित 57 बच्चों को परियोजना के प्रयासों के सहारे विभिन्न कंपनियों में नौकरियां भी लग गई है।

अब तीसरे बैच में 22 बच्चों को रांची रवाना किया गया है जहां वे साल भर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ले पाएंगे। इन बच्चों को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की सीकरी साइट ऑफिस से बस से रवाना किया गया। इस मौके पर पंकज ध्यानी जीएम (एलए और आर एंड आर), एसएस मिश्रा (जीएम-इन्फ्रा), अमित कुमार अस्थाना एजीएम (एचआर), एमके गुप्ता (उपाध्यक्ष, झारखंड टूल रूम), ए. मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी टूल रूम, एमके उपाध्याय, प्राचार्य मैती एवं अजीत कुमार डीजीएम (सीएसआर/आर) और एसके सेनापति डीजीएम (सीएसआर/आर) मौजूद रहे। उक्त आशय कि जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ दिलीप ठाकुर ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *