मुख्यमंत्री ने सरकार के चार साल पूरे होने पर दी योजनाओं की सौगात, बांटी नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियां

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को रांची में मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इनमें कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं

Advertisement

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को रांची में मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इनमें कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है, जो इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च

राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की दो, खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की एक, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की सात, जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की आठ, ग्रामीण विकास विभाग की एक, आरईओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सात योजनाएं हैं।

इनके अलावा रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची, पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ।

20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण

सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तीन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की एक-एक, पथ निर्माण विभाग की छह, आरईओ की चार और नगर विकास एवं आवास विभाग की तीन योजनाएं हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।

नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही विभिन्न विभागों की के कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

सरकार आपके द्वार में 12815 योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर से शुरू हुए आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी 24 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 9268 करोड़ रुपये की लागत से 12815 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। साथ ही 3109968 लाभुकों के बीच करीब 3814.84 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

-उद्योग विभाग और टिनप्लेट कंपनी, कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर।

-जनजातीय शोध संस्थान की जनजातीय संस्कृति पर लिखी छह पुस्तकों का विमोचन।

-आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *