स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन ने छात्रों से कहा- मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने JPSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया और छात्रों को उनकी मेहनत का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन ने छात्रों से कहा- मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने JPSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया और छात्रों को उनकी मेहनत का सम्मान तथा न्याय सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके माता-पिता भी अपनी क्षमता से आगे बढ़कर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है कि उनकी मेहनत का सम्मान हो और उनकी प्रतिभा को न्याय मिले।

भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवालों का किया जिक्र

हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले कुछ समय में भर्ती परीक्षाओं को लेकर कई सवाल उठे हैं। जब परीक्षा व्यवस्था पर संदेह पैदा होता है, तो इसका असर केवल किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी एक पीढ़ी के विश्वास पर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से देख रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और भर्ती परीक्षा से जुड़े मामलों में न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार काम करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.