स्थापना दिवस पर लोहरदगा में विकास मेला, कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने 4.92 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण

Lohardaga : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में राज्य स्थापना दिवस सह विकास मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने कुल 4 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया और विभिन्न विकास योजनाओं का

स्थापना दिवस पर लोहरदगा में विकास मेला, कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने 4.92 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण
Advertisement

Lohardaga : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में राज्य स्थापना दिवस सह विकास मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने कुल 4 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

डीसी डॉ. कुमार तारचंद ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य कई बलिदानों और लंबी संघर्ष यात्रा के बाद मिला है। उन्होंने झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन किया।

नेहा शिल्पी तिर्की ने कहा कि राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार राज्यवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण और जनहितकारी कार्य कर रही है, जिनका असर जल्द ही आम लोगों तक देखने को मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *