विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ सादिक रज्जाक ने किया। विश्वविद्यालय के एनएटीएस

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ सादिक रज्जाक ने किया। विश्वविद्यालय के एनएटीएस के नोडल ऑफिसर, डॉ इन्द्रजीत कुमार ने बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के विशेष कार्य पदाधिकारी, मो मुस्तफिजुर्रहमान तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों, नोडल ऑफिसर एवं तकनीकी सहायकों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी। तदुपरांत मो मुस्तफिजुर्रहमान  ने विभिन्न महाविद्यालयों का एनएटीएस पोर्टल पर निबंधन के संबंध में जानकारी दी एवं अपनी उपस्थिति में इन महाविद्यालयों का निबंधन करवाया। उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं इसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला। एनएटीएस पोर्टल पर महाविद्यालयों के निबंधन के पश्चात् चयनित प्रशिक्षुओं के योगदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय परिसर एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल 101 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। इसके बारे में जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी एवं संबंधित संस्थान में उनके योगदान की तिथि की घोषणा की जाएगी। उनके योगदान के पश्चात् विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा कार्यालयों में मानव बल की संख्या में वृद्धि होगी एवं विभिन्न कार्यों के सम्पादन में गति प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, सीसीडीसी डॉ केके गुप्ता, आदर्श कॉलेज, राजधनवार, गिरिडीह के प्राचार्य, डॉ विमल कुमार मिश्रा, संत कोलम्बा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉ विमल रेभेन के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, एनएटीएस के नोडल ऑफिसर, विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव, डॉ कुमार विकास तथा तकनीकी सहायक इस कार्यशाला में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रभारी प्राचार्य, डॉ० संध्या प्रेम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.