झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए पलामू में बने वर्चुअल प्लेटफार्म का ऑनलाइन उद्घाटन

पलामू। झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए पलामू जिले में वर्चुअल प्लेटफार्म बनाया गया है। इसका ऑनलाइन उद्घाटन गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जस्टिस और महाधिवक्ता समेत कई लोग उपस्थित

Advertisement

पलामू। झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए पलामू जिले में वर्चुअल प्लेटफार्म बनाया गया है। इसका ऑनलाइन उद्घाटन गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जस्टिस और महाधिवक्ता समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में पलामू जिले से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव व अन्य न्यायाधीश भी सिविल कोर्ट से वर्चुअल मोड से जुड़े थे।

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने बताया कि झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशानुसार कंप्यूटर व डिजिटलाइजेशन कमेटी ने दूरस्थ स्थित पलामू जिले से हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई से संबंधित जिला न्यायालय में पहले से स्थापित ई सेवा केंद्र को वर्चुअल सुनवाई के लिए प्रयोग में लाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यवहार न्यायालय में स्थित ई-सेवा केंद्र में भी वर्चुअल प्लेटफार्म का उद्घाटन किया गया। वर्चुअल प्लेटफार्म खुल जाने से पलामू जिले के लोगों को मामलों की सुनवाई यहीं से ऑनलाइन हो सकेगी।

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा, डीजे विनोद सिंह, अमरेश कुमार, प्रेमनाथ पांडेय, आनंदा सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव, निबंधक अमित गुप्ता, संदीप निशित बारा, परमानंद उपाध्याय, शिखा अग्रवाल, रितू कुजूर, सतीश कुमार मुंडा, चन्दन कुमार गोस्वामी, प्रतीक राज, मिस अपेक्षा, अमित बंसल, एसपी रीष्मा रमेशन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *