सीआईपी के ओपीडी इमरजेंसी के मरीजों को मिलेगी निःशुल्क दवाएं

Ranchi : केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के नए निदेशक डॉ विजय कुमार चौधरी के योगदान के बाद से संस्थान में नई व्यवस्थाएं प्रारंभ होने लगीं हैं। उनका विशेष जोर इलाजरत मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने पर है। डॉ. विजय

सीआईपी के ओपीडी इमरजेंसी के मरीजों को मिलने लगी निःशुल्क दवाएं
Advertisement

Ranchi : केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के नए निदेशक डॉ विजय कुमार चौधरी के योगदान के बाद से संस्थान में नई व्यवस्थाएं प्रारंभ होने लगीं हैं। उनका विशेष जोर इलाजरत मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने पर है। डॉ. विजय कुमार चौधरी ने बताया कि संस्थान के ओपीडी के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए पहली बार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था आरम्भ कर दी गई है। पहले मरीजों के परिजनों को स्वयं दवाएं खरीद कर लानी पड़ती थीं। डॉ. चौधरी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में दवाएं ओपीडी के इमरजेंसी के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि संस्थान में आने वाले गरीब मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास चल रहा है। इसके साथ ही खाने की गुणवत्ता को भी लगातार जांचा जा रहा है। कहा कि उन्होंने सप्ताह के सातों दिन दोनों पहर विभिन्न प्रकार के सब्जियां मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिससे मरीजों को विभिन्न पौष्टिक तत्वों वाले तथा रुचिकर भोजन मिल सके। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के बेहतरी पर भी जोर दिया जाएगा। ये सभी बदलाव पूर्व के बजट राशि के तहत ही किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.