पारस हॉस्पिटल में 16 एवं 23 फरवरी को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप

Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल, एचइसी में नि:शुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप का आयोजन 16 एवं 23 फरवरी को किया जा जायेगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। कैंप में कैंसर विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श मिलेगा। सामान्य स्वास्थ्य

पारस हॉस्पिटल में 16 एवं 23 फरवरी को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप
Advertisement

Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल, एचइसी में नि:शुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप का आयोजन 16 एवं 23 फरवरी को किया जा जायेगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। कैंप में कैंसर विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श मिलेगा। सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड शुगर आदि की जांच भी नि:शुल्क होगा। स्वास्थ्य पैकेज पर भी विशेष छूट दिया जायेगा। इस कैंप में डॉक्टरों की अनुशंसा पर कैंसर जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी जायेगी। यह जानकारी पारस हॉस्पिटल एचईसी के डॉ गुंजेश कुमार सिंह, डॉ मदन प्रसाद गुप्ता, डॉ सुरेश मुथूस्वामी, जोनल हेड श्रीकांत सुबुद्धि और मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने शुक्रवार को पारस हॉस्पिटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कैंसर का इलाज संभव है।

इससे डरने नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। कैंसर के इलाज के लिए अब एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मरीज का इलाज जल्द से जल्द से हो। कैंसर की जांच अगर समय पर कर लिया जाएं, तो इलाज आसानी से होता है। इसलिए पारस हॉस्पिटल निःशुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप लगा रहा है। पारस हॉस्पिटल के जोनल हेड श्रीकांत सुबुद्धि ने कहा कि पारस हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए अलग से कैंसर सेंटर बनाया गया है। यहां सभी प्रकार के कैंसर का इलाज किया जा रहा है।

वहीं, पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल :शुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप का आयोजन कर रहा है। इस सुनहरे अवसर को नहीं चुके। जल्द ही जांच करवाएं एवं विशेषज्ञ देखभाल का लाभ उठाएं। इसके अलावा कैंप में हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे 200 से अधिक मरीजों को सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोाबइल नंबर 7282010101 पर संपर्क करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.