स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ

Ramgarh : ग्रीष्मकालीन तपन में राहगीरों को राहत देने हेतु स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) द्वारा आज पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का उद्घाटन किया गया। इस पुनीत अवसर पर समिति की अध्यक्षा रीता सिंह, पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह तथा लेडीज

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ
Advertisement

Ramgarh : ग्रीष्मकालीन तपन में राहगीरों को राहत देने हेतु स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) द्वारा आज पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का उद्घाटन किया गया। इस पुनीत अवसर पर समिति की अध्यक्षा रीता सिंह, पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह तथा लेडीज क्लब की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं।

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ

Also Read : झारखंड में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, कई जिलों में तापमान 40 के करीब

इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य ग्रीष्मकाल में राहगीरों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के उपरांत रीता सिंह ने सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “समाज में सकारात्मक परिवर्तन छोटे-छोटे प्रयासों से ही संभव है।”

लेडीज क्लब की सदस्यों ने इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने समिति की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा किया गया यह कार्य न केवल जल सेवा का माध्यम है, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व के भाव का प्रतीक भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.