संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर लिया गया संविधान बचाने का संकल्प

Ranchi : अनुसूचित जाति विकास सहयोग समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह गिंजो ठाकुर गांव में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन समिति के केंद्रीय सचिव विजय राम ने किया। Also Read : मंत्री

संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर लिया गया संविधान बचाने का संकल्प
Advertisement

Ranchi : अनुसूचित जाति विकास सहयोग समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह गिंजो ठाकुर गांव में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन समिति के केंद्रीय सचिव विजय राम ने किया।

Also Read : मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी

मुख्य अतिथि के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिनाथ साहू और विशिष्ट अतिथि विजय शंकर नायक समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर भीमसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता हरिनाथ साहू ने बाबा साहब के प्रसिद्ध नारे शिक्षित बनो, संगठित हो और अपने हक के लिए संघर्ष करो के माध्यम से उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।
उन्होंने भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय और बाबा साहब के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोकहित अधिकार पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, कृष्णा नायक, बलराम महली, सुरेन राम, रामजीत नायक, आयुष नायक, दिलबोधन नायक, संजय नायक, आनंद गंझू, संदीप नायक व सुनील गोप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *