पीएम मोदी ग्रैंड क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now नई दिल्ली : एथेंस की एक दिवसीय यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में बात

क्रॉस ऑफ द आर्डर ऑफ ऑनर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

नई दिल्ली : एथेंस की एक दिवसीय यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में बात की। मोदी की ग्रीस यात्रा 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा : एथेंस में राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से मिलकर खुशी हुई। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की जो भारत-ग्रीस दोस्ती को मजबूत करेंगे। हमने सतत विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को बधाई दी। मोदी ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता न केवल अकेले भारत की है, बल्कि यह पूरी मानव जाति की सफलता है। चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किये गये डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानव जाति को मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें : – विक्रम ने ली सेल्फी, देखें कैसे चांद की सतह पर उतरा था प्रज्ञान

मुलाकात के बाद राष्ट्रपति सकेलारोपोलू ने मोदी को ग्रैंड क्रॉस आॅफ द आॅर्डर आॅफ आॅनर से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ग्रैंड क्रॉस आॅफ द आॅर्डर आॅफ आॅनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू, सरकार और ग्रीस के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान है। शुक्रवार सुबह एथेंस पहुंचने के बाद उन्होंने ‘अज्ञात सैनिक की कब्र’ पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। यह मोदी की ग्रीस की पहली यात्रा भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.